कर्नाटक से मिली भाजपा को खुशखबरी, रूझानों में बीजेपी दोनों सीटों पर आगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव के बाद मतों की गिनती से प्राप्त शुरूआती रूझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ भाजपा, विपक्षी कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) प्रत्याशियों पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि तुमकुरु जिलेकी सिरा और बेंगलुरु शहर के राजराजेश्वरी नगर (आरआर नगर) सीट पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था और मंगलवार सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हुई। नतीजों के दोपहर तक आने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: पटाखे नहीं जलाने पर भाजपा नेता का जबरदस्त विरोध, बोले- शोर रहित शुक्रवार और रक्तहीन बकरीद भी होनी चाहिए

सिरा सीट पर यहां से निर्वाचित जद (एस) के विधायक बी सत्यनरायण का अगस्त महीने में निधन होने और आरआर नगर में तत्कालीन कांग्रेस विधायक एन मुणिरत्ना के दल-बदल कानून के तहत अयोग्य ठहराए जाने की वजह से उपचुनाव कराया गया है। अगर राजेश गौड़ा सिरा सीट से जीत जाते हैं तो ऐसा पहली बार होगा जब इस सीट का भाजपा विधायक प्रतिनिधित्व करेंगे। वह कांग्रेस के पूर्व सांसद सीबी मुदलागिरियप्पा के बेटे हैं और हाल में भाजपा में शामिल हुए थे।

प्रमुख खबरें

Jabalpur Cruise Accident | मौत के आख़िरी पलों का खौफ़नाक वीडियो आया सामने, सील बंद थीं लाइफ जैकेट, क्षमता से अधिक सवार थे लोग | Video

Global Tensions के बीच RBI गवर्नर का ऐलान, भारत की मजबूत बुनियाद और बढ़ाएगी Economy की रफ्तार

वोटों की गिनती से पहले TMC का एक्शन, Mamata Banerjee और Abhishek ने एजेंट्स संग की वर्चुअल बैठक

Narada Jayanti 2026: ज्ञान-बुद्धि का मिलेगा वरदान, इस Special Puja विधि से करें देवर्षि को प्रसन्न