CBI कोर्ट ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुनवाई करते हुए अदालत ने कुलकर्णी को 23 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
हुब्बाली। हुब्बाली की एक विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को कर्नाटक के पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीबीआई ने भाजपा के जिला पंचायत सदस्य योगेश गुड्डा गौडार की हत्या के सिलसिले में कुलकर्णी को गिरफ्तार किया था। अज्ञात व्यक्तियों ने 15 जून, 2016 को गौडार की हत्या कर दी थी। गौडार की जब हत्या की गयी थी तब कुलकर्णी सिद्धारमैया नीत कांग्रेस सरकार में खान एवं खनिज मंत्री थे।
इसे भी पढ़ें: पटाखे नहीं जलाने पर भाजपा नेता का जबरदस्त विरोध, बोले- शोर रहित शुक्रवार और रक्तहीन बकरीद भी होनी चाहिए
वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुनवाई करते हुए अदालत ने कुलकर्णी को 23 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। सीबीआई ने पूछताछ करने के बाद पांच नवंबर को कुलकर्णी को गिरफ्तार किया था।
अन्य न्यूज़












