Karnataka: एक व्यक्ति पर नाबालिग से बलात्कार का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2024

दक्षिण कन्नड़ जिले के उपिनंगडी में पुलिस ने कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर38 वर्षीय एक व्यक्ति के ख़िलाफ़ ‘पोक्सो’ कानून के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सतीश के रूप में हुई है, जो विट्टल का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार सतीश पर आरोप है कि उसने नेलयाडी के एक कॉलेज की छात्रा से दोस्ती की और 21 जुलाई को उसे एक गाड़ी से बजत्तूर गाँव के एक जंगल में ले गया जहां उसने उसका यौन शोषण किया।

सतीश पर आरोप है कि उसने उसे इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा ने पुलिस में इस बारे में हाल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सतीश की तलाश प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने बताया कि बहुत जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी