Karnataka CM: सिद्धरमैया के शपथग्रहण में शामिल हो सकते हैं मुख्यमंत्री सोरेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2023

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने कान्योता मिला है और उनके 20 मई को बेंगलुरु में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मुख्य प्रवक्ता एवं महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पीटीआई/ को बताया कि मुख्यमंत्री सोरेन को सिद्धरमैया के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से प्राप्त हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Siddaramaiah होंगे Karnataka के अगले मुख्यमंत्री, शिवकुमार उपमुख्यमंत्री; शनिवार को होगा शपथ ग्रहण

उन्होंने कहा, ‘‘पूरी संभावना है कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 20 मई को बेंगलुरू जायेंगे।’’ प्रवक्ता ने कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत को पूरे में देश में विपक्ष की एकजुटता के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कर्नाटक के चुनाव परिणामों ने देश में विपक्षी एकजुटता के प्रयासों में नयी उर्जा फूंक दी है।

प्रमुख खबरें

Meta ऑफिस में तोड़फोड़ पर भड़की BJP, Congress को बताया गुंडों की पार्टी

IIT Kharagpur में बोले PM Modi, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लें छात्र

Kane Williamson के संन्यास के फैसले का सम्मान, उनकी जगह लेना मुश्किल: Gavin Larsen

IIT Kharagpur में बोले PM Narendra Modi: भारत ने सोच की सीमाएं तोड़कर नई संभावनाएं खोलीं