महाराष्ट्र के साथ विवाद के बीच बोले कर्नाटक CM, हम अपनी सीमाओं और अपने लोगों की रक्षा करेंगे

By अंकित सिंह | Nov 25, 2022

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद लगातार जारी है। इन सबके बीच महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन की भी खबर है। वहीं, आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। बसवराज बोम्मई ने साफ तौर पर कहा है कि भारत राज्यों का संघ है और हर राज्य का अपना अधिकार है। इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि हम अपनी सीमा और लोगों की रक्षा करने के लिए पूरी तरीके से प्रतिबद्ध हैं। महाराष्ट्र में विरोध पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत राज्यों का संघ है। हर राज्य का अपना अधिकार है। कानून बहुत स्पष्ट है और यह संबंधित सरकारों का कर्तव्य है कि वे शांति, कानून और व्यवस्था बनाए रखें और देखें कि राज्यों में शांति और अमन-चैन है।

इसे भी पढ़ें: शिवाजी महाराज पर टिप्पणी को लेकर उद्धव ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को हटाने की मांग की

फडणवीस ने कहा था कि महाराष्ट्र का कोई गांव कर्नाटक में नहीं जाएगा! कर्नाटक में बेलगाम-कारवार-निपानी सहित मराठी भाषी गांवों को वापस पाने के लिए राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय में मजबूती से अपना पक्ष रखेगी!’’ बोम्मई ने जवाबी हमला करते इसे भड़काऊ बयान करार दिया। उन्होंने कहा, उनका (फडणवीस) सपना कभी पूरा नहीं होगा। हमारी सरकार हमारे राज्य की भूमि, जल और सीमाओं की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। 

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल