कर्नाटक के सीएम ने केंद्र से मांगी 1,471 टन ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की दो लाख खुराकें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

बेंगलुरू। कोविड​​-19 मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को 1,471 टन ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की दो लाख खुराकों की आपूर्ति करने का केंद्र से आग्रह किया। येदियुरप्पा ने उन 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान यह अनुरोध किया जहां कोविड मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। कर्नाटक में बृहस्पतिवार को कोविड के 25,795 नए मामले सामने आए थे और 123 मरीजों की मौत हो गयी थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, राज्य को 25 अप्रैल से 1,142 टन तथा 30 अप्रैल के बाद से 1,471 टन ऑक्सीजन की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से ऑक्सीजन की कमी को दूर करने और 1,471 टन ऑक्सीजन तत्काल आवंटित करने की अपील की।’’

इसे भी पढ़ें: भारत में क्यों हो रही ऑक्सीजन की कमी? जानिए इसका बड़ा कारण

कोविड की मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए उपायों का जिक्र करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि सरकार ने निजी अस्पतालों को 50 प्रतिशत बेड कोरोना वायरस मरीजों के लिए सुरक्षित रखने का आदेश दिया है। उन्होंने राज्य में बढ़ते कोविड मामलों को रोकने के लिए उठाए गए कड़े कदमों से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य प्रणाली के सुधारों पर जोर दिया। बयान में कहा गया है, मोदी ने सलाह दी कि ऑक्सीजन का सभी राज्यों में ऑडिट किया जाना चाहिए ताकि इसका दुरुपयोग रोका जा सके। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि राज्य सरकारों को ऑक्सीजन टैंकरों की सुचारू आवाजाही की सुविधा प्रदान करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है