कर्नाटक के मुख्यमंत्री का दावा, मेट्रो के दूसरे चरण का काम 2024 तक पूरा होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को अधिकारियों से बेंगलुरू मेट्रो के दूसरे चरण का काम निर्धारित समय सीमा से एक साल पहले 2024 तक पूरा करने को कहा। बोम्मई ने कहा, “आपने दूसरे चरण के लिए 2025 की समय सीमा निर्धारित की है, लेकिन आप इसे 2024 तक पूरा कर दें। आप इसकी फिर से योजना बनाएं और पुनर्निर्धारित करें ताकि आप इसे जल्द से जल्द पूरा कर सकें क्योंकि मेट्रो रेल के काम से लोगों को बहुत परेशानी होती है।”

इसे भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे ग्वालियर में मेगा रोड शो, रथ पर रहेंगे महाराज सवार

मुख्यमंत्री ने कहा, “किसी भी कीमत पर दूसरे चरण को 2024 तक पूरा किया जाना चाहिए। बोम्मई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक मेट्रो रेल सुविधा देने का विचार है और केंद्र ने भी वित्तीय मदद देकर काम पूरा कराने में अपनी रुचि दिखाई है। बेंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार, गोटीगेरे से नागवारा तक 21.26 किलोमीटर की नई लाइन (लाइन -छह) परियोजना के दूसरे चरण का हिस्सा है। छावनी से शिवाजी नगर स्टेशन तक सुरंग खोदने का काम 30 जुलाई 2020 को शुरू हुआ था।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी