भाजपा के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कर्नाटक कांग्रेस ने नौ मार्च को दो घंटे के बंद का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ नौ मार्च को दो घंटे के बंद का आह्वान किया है। भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत कुमार एम वी के परिसरों से लोकायुक्त द्वारा 8.23 करोड़ रुपये बरामद किये जाने के बाद कांग्रेस ने यह कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने नौ मार्च (बृहस्पतिवार) को सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक बंद का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि इस दौरान, स्कूल, कॉलेज, परिवहन और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। लोकायुक्त पुलिस ने कुमार के परिसरों से 8.02 करोड़ रुपये जब्त किए हैं।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार और इसमें शामिल पार्टी के खिलाफ लड़ाई के लिए हम नौ मार्च को पूरे राज्य में सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक बंद का आह्वान कर रहे हैं, ताकि कर्नाटक को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सके। ” उन्होंने कहा, “ यह दो घंटे का बंद होगा। हम सभी व्यापारियों, दुकानदारों से अपील करते हैं कि इस दौरान वे अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद कर सहयोग करें।

प्रमुख खबरें

पुतिन-नेतन्याहू का पहली बार एक साथ बड़ा ऐलान, भारत हैरान!

बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे

Washington में Kim Jung-kwan की अहम बैठक, South Korea ने Semiconductors पर निवेश की खबरों का किया जोरदार खंडन

NRIs को बड़ी राहत: SEBI के नए KYC नियमों से India में आएगा टिकाऊ Foreign Capital, बोले Nithin Kamath