Karnataka Congress Crisis: सिद्धरमैया ने खरगे से मुलकात की, मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलों को खारिज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2025

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस में जारी खींचतान के बीच, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हालांकि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज कर दिया। सिद्धरमैया ने खरगे के साथ अपनी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। वह शुक्रवार शाम को नई दिल्ली से लौटे थे। सिद्धरमैया और उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान चल रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वह अपने पद पर बने रहेंगे और भविष्य में राज्य का बजट भी पेश करेंगे। जवाब में, शिवकुमार ने उन्हें ‘ऑल द बेस्ट’ कहा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का 'वोट चोरी' के खिलाफ हल्लाबोल: दिसंबर के दूसरे हफ्ते दिल्ली में विशाल रैली की तैयारी

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे विधायकों के खरगे से मिलने के पीछे की वजह के बारे में जानकारी इकट्ठा करनी है, तो मैं खुफिया विभाग से इकट्ठा करुंगा। मैंने विधायकों से यह नहीं पूछा है कि वे वहां क्यों गए थे।’’ कांग्रेस सूत्रों ने पहले बताया था कि कम से कम 15 विधायक और करीब एक दर्जन विधान परिषद सदस्य नई दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं ताकि कांग्रेस आलाकमान पर शिवकुमार को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए दबाव डाल सकें।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री एवं जनता दल सेक्युलर नेता एच डी कुमारस्वामी ने दावा किया कि कांग्रेस में ‘बड़े बदलाव’ होने वाले हैं और पार्टी कैडर को इसके लिए तैयार रहना चाहिए।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन