कर्नाटक: कांग्रेस विधायक आनंद सिंह ने दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2019

बेंगलुरु। कर्नाटक में गठबंधन सरकार को सोमवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब विजयनगर से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। सिंह ने कहा, ‘‘हां, मैंने इस्तीफा दे दिया है। मैंने आज सुबह इस्तीफा दिया।’’ यह बताए जाने पर कि विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने इस्तीफे की पुष्टि नहीं की है, सिंह ने कहा, ‘‘क्या ऐसा है? तो मैं फिर से इस्तीफा दूंगा।’’ अध्यक्ष ने कोई इस्तीफा मिलने से इनकार किया है। कुमार ने कहा, ‘‘मुझे कोई इस्तीफा नहीं मिला है। किसी ने इस्तीफा देने के लिए मुझसे संपर्क नहीं किया है।’’ विधायक ने यह नहीं बताया कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में मध्यावधि चुनाव लोगों पर अतिरिक्त बोझ होगा: सदानंद गौड़ा

सिंह ने बताया कि वह राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात करेंगे और उनसे मुलाकात के बाद इस्तीफे का कारण बताएंगे। जद(से) नेता एवं मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी एक मंदिर की नींव रखने के कार्यक्रम के लिए अमेरिका में हैं। कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘स्वामीजी के तत्वावधान में न्यूजर्सी में कालभैरवेश्वर मंदिर की नींव रखी जा रही है। मैं यहां से पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहा हूं। भाजपा सरकार को अस्थिर करने का दिवा-स्वप्न देख रही है।’’ सिंह ने जेएसडब्ल्यू स्टील को 3,667 एकड़ जमीन की बिक्री के खिलाफ हाल में बेल्लारी में एक संवाददाता सम्मेलन किया था।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ते असंतोष के बीच राज्य की इकाई भंग

उन्होंने कहा था कि जिले के हितों की रक्षा करना पार्टी से अधिक महत्वपूर्ण है और उन्होंने इस्तीफा देने का संकेत दिया था। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस में पिछले साल जब असंतोष चरम पर था तब सिंह एकांत में चले गए थे, लेकिन वह बाद में सामने आए थे और उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दिखाई थी। इस प्रकार की अटकलें भी तेज थीं कि कांग्रेस के कम से कम छह और विधायक भी पार्टी के खिलाफ बगावत कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड