कर्नाटक: कांग्रेस कोटे के सभी 22 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2019

बेंगलुरू। कर्नाटक की राजनीति हर पल अलग ही तस्वीर पेश कर रही है। राजनीतिक शह और मात का खेल भी प्रदेश की राजनीति में जारी है। विधायकों के एक-एक कर छोड़कर जाने के बाद कांग्रेस के 22 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूबे के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता परमेश्वर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस-जेडीएस सरकार पर मंडराए संकट का मुद्दा लोकसभा में उठाएगी कांग्रेस

सभी मंत्रियों ने कर्नाटक के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले निर्दलीय विधायक नागेश ने कर्नाटक सरकार से समर्थन वापस लेते हुए भाजपा को समर्थन का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने राज्यपाल को चिट्ठी लिख दी है।

प्रमुख खबरें

Kiren Rijiju ने पड़ोसी देश के जरिए कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, कहा- चीन और पाकिस्तान के सुर एक समान

Rahul Gandhi पर कार्रवाई की मांग करते हुए देश के कई वाइस चांसलर हुए एकजुट, इस बात से खफा होकर लिखा खुला खत

Jharkhand में ED का बड़ा एक्शन, नोटों का अंबार मंत्री के पीएस के घर मिला

भाजपा ने आयोग से निकम को ‘बदनाम’ करने के लिए वडेट्टीवार के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया