एक लाख तक का कृषि ऋण माफ होगा, लड़कियों को मिलेगा सोना: BJP

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2018

बेंगलुरु। भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने प्रदेश में सरकार बनने पर सिंचाई परियोजनाओं के मद में डेढ़ लाख करोड़ रुपये आवंटित करने और राष्ट्रीयकृत एवं सहकारी बैंकों से लिये गए एक लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने का वादा किया। कर्नाटक भाजपा के प्रमुख और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा द्वारा जारी घोषणापत्र में कहा गया है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो वह कांग्रेस शासन में राज्य की आर्थिक स्थिति के बारे में 'श्वेत पत्र’ लाएगी।

बीपीएल श्रेणी की लड़कियों की शादी के समय 25,000 रुपये और तीन ग्राम सोना देने का वादा किया गया है। घोषणापत्र में 'अन्नपूर्णा कैंटीन’ शुरू करने की बात भी कही गयी है। पार्टी ने कहा है कि गायों की सुरक्षा से जुड़े 'गो सेवा आयोग’ को भी पुनर्जीवित किया जाएगा। भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने घोषणापत्र को 'दृष्टि पत्र’ बताते हुए कहा कि इसमें लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को जगह दी गयी है। उन्होंने कहा कि तीन लाख से अधिक लोगों एवं विशेषज्ञों से राय-मशविरा करने के बाद घोषणापत्र तैयार किया गया है। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 मई को चुनाव होंगे। मतों की गिनती 15 को होगी।

 

प्रमुख खबरें

पुणे के व्यक्ति ने संपत्ति विवाद में बेटे की हत्या के लिए 75 लाख रुपये की सुपारी दी, गिरफ्तार

अंबाला सीट से BJP उम्मीदवार को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा

दिल्ली के जहांगीरपुरी में नाबालिग समेत 3 लोगों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी

UPA सरकार का कानून, कोर्ट का फैसला, NSA के तहत जेल में बंद अमृतपाल सिंह तो लड़ सकता है चुनाव, लेकिन CM केजरीवाल को वोट डालने पर मनाही!