Karnataka के 5 Medical College हॉस्टल कैंटीन को मिला नोटिस, मिली थी खराब खाद्य सामग्री

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026

कर्नाटक में पांच मेडिकल कॉलेज के छात्रावासों में संचालित कैंटीन/रसोई के संचालकों को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान मियाद पूरी कर चुके खाद्य सामग्री मिलने और लेबल संबंधी नियमों के उल्लंघन समेत कई अनियमितताएं पाए जाने के बाद नोटिस जारी किए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई 27 अगस्त को सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज के छात्रावासों में संचालित कुल 34 कैंटीन/रसोई के निरीक्षण के बाद की गई।

बयान में कहा गया, “इन उल्लंघनों को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम और उसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार मामला दर्ज कर संबंधित खाद्य कारोबार संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।” अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के लिए संबंधित संचालक को सक्षम प्राधिकारी तथा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट इस मामले में न्यायनिर्णयन अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

प्रमुख खबरें

PM Modi उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान रवाना, SCO Summit में आतंकवाद मुक्त क्षेत्र पर देंगे जोर

Hockey India ने महिला टीम को 50 लाख का पुरस्कार दिया, World Cup में 5वां स्थान किया हासिल

Nepal Flood Update | नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही! मरने वालों की संख्या 626 पहुंची, बारिश के बीच 2,400 से अधिक लोग अब भी लापता

PM Narendra Modi: SCO क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त बनाना लक्ष्य, मध्य एशिया यात्रा शुरू