Karnataka Water Crisis । कर्नाटक सरकार ने सूखा प्रबंधन के लिए निधि जारी करने का अनुरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2024

नयी दिल्ली।  कर्नाटक सरकार ने सूखा प्रबंधन के लिए राज्य को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) से आर्थिक सहायता देने का केंद्र सरकार को निर्देश देने का अनुरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। याचिका में यह भी घोषित करने का अनुरोध किया गया है कि केंद्र का एनडीआरएफ के मुताबिक सूखा प्रबंधन के लिए वित्तीय मदद न देने का कदम संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 के तहत प्रदान किए गए राज्य के लोगों के मौलिक अधिकारों का ‘‘प्रथम दृष्टया उल्लंघन’’ है। 

इसे भी पढ़ें: BJP ने राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाने संबंधी केरल सरकार के कदम की आलोचना की

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने शनिवार को कहा था कि राज्य सरकार ने केंद्र को गंभीर सूखे से जूझ रहे राज्य को एनडीआरएफ के तहत निधि तुरंत जारी करने का निर्देश देने की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कर्नाटक को निधि जारी नहीं कर रही है जो कि गंभीर सूखे की चपेट में है। उन्होंने कहा कि इसके कारण राज्य सरकार को उच्चतम न्यायालय का रुख करना पड़ा है।

प्रमुख खबरें

Surat में Sunday Off की मांग पर 500 कढ़ाई कर्मचारियों ने किया अमरोली में प्रदर्शन

Tejashwi Yadav ने Bihar में परीक्षा पेपर लीक पर साधा निशाना, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान

Varanasi Airport पर पिस्तौल से गोली चलने से 2 कर्मी घायल, यात्री पर केस दर्ज

Hyderabad के EFLU में 14 छात्र गिरफ्तार, ABVP और NSUI में हुई थी झड़प