Karnataka: क्या राजनीति से दूर होने वाले हैं सिद्दारमैया! आखिर क्यों कहा- आगामी चुनाव मेरी आखिरी चुनावी लड़ाई है

By अंकित सिंह | Feb 15, 2023

बेंगलुरु। कर्नाटक में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दल अभी सही अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। आने वाले कुछ दिनों में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान भी हो जाएगा। कर्नाटक में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हालांकि, जनता दल (सेक्युलर) भी राज्य में अच्छा खासा जनाधार रखती है। वर्तमान में देखें तो कांग्रेस के लिए कर्नाटक में इस बार जीत हासिल करना 2024 के लिहाज से काफी जरूरी है। कर्नाटक में कांग्रेस का नेतृत्व कौन करेगा, इसको लेकर पार्टी की ओर से साफ नहीं किया गया है। लेकिन कहीं ना कहीं वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के कंधों पर काफी बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है।

इसे भी पढ़ें: NIA ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में संदिग्ध ISIS समर्थकों के खिलाफ 60 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली

इन सब के बीच पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने बड़ा बयान दिया है। सिद्दारमैया ने साफ तौर पर कहा है कि इस बार का विधानसभा चुनाव उनका आखिरी चुनाव होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया है कि वह कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय रहेंगे। आपको बता दें कि पिछले दिनों ही सिद्धारमैया ने कर्नाटक के कोलार से चुनाव लड़ने के फैसले की घोषणा की थी। लेकिन इस घोषणा को लेकर कांग्रेस आलाकमान की मंजूरी अब तक उन्हें नहीं मिली है। सिद्दारमैया ने यह भी दावा किया है कि पार्टी जिस क्षेत्र से उनसे चुनाव लड़ने को कहेगी, वह चुनावी मैदान में उतरने को पूरी तरीके से तैयार है, चाहे वह बादामी हो या फिर वरुणा। 

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा