Karnataka: संगठन को मज़बूत करेगी JDS, 2024 में भाजपा से गठबंधन के सवाल पर कुमारस्वामी ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Jun 06, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कुछ खास सफलता हासिल करने में नाकामयाब रही जेडीएस अब अपने संगठन को मजूत करने में जुट गई है। इसको लेकरे पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 2024 को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। वहीं, पार्टी के एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता अपनी पार्टी को अपने दम पर विकसित करना है और फिलहाल हम इसी पर ध्यान केंद्रीत कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: क्यों टली विपक्षी दलों की बैठक, नीतीश कुमार का आया बयान, बिहार में इन बातों की चर्चा तेज

भाजपा से होगा गठबंधन?

2024 के लोकसभा चुनाव में जेडीएस के भाजपा के साथ जाने के सवाल पर जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता अपनी पार्टी को अपने दम पर विकसित करना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भाजपा और कांग्रेस को लगता है कि जेडीएस खत्म हो चुकी है, तो वे गलत सोच रहे हैं। हमारे पार्टी कार्यकर्ता अपनी ताकत और अस्तित्व दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि कांग्रेस सरकार का प्रदर्शन क्या होगा। मुझे पता है कि वे सुशासन के साथ कैसे जाएंगे।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत