अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम! प्रेमी ने महिला के मुंह में केमिकल ठूंस कर हत्या की, रचा मोबाइल ब्लास्ट का ड्रामा

By Renu Tiwari | Aug 25, 2025

कर्नाटक में एक व्यक्ति ने विवाहित महिला के मुंह में कथित तौर पर कुछ रसायनिक पदार्थ ठूंसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी के साथ उस महिला के विवाहेत्तर संबंध थे। पुलिस ने बताया कि शनिवार को जिले के सालिगराम तालुक के भेर्या गांव में एक लॉज में यह घटना हुई, जहां रसायन के सेवन से महिला की मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद वह चिल्लाया कि मोबाइल फ़ोन फट गया है। हालांकि, कर्मचारियों के वहां आने पर कमरे में कोई मोबाइल फ़ोन नहीं फटा था। आरोपी से कथित तौर पर फटे मोबाइल फ़ोन के बारे में पूछे जाने पर उसने दावा किया कि उसने उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने मोबाइल फोन ढूंढा, जो नहीं मिला और संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसे भी पढ़ें: वर्तमान में रहो, क्योंकि... चेतेश्वर पुजारा के संन्यास पर पत्नी पूजा ने शेयर किया भावुक पोस्ट

पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर आरोपी सिद्धाराजू को अपराध स्वीकार करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मैसूरु के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विष्णुवर्धन एन. के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता की शादी केरल में रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी, लेकिन महिला के आरोपी के साथ विवाहेत्तर संबंध थे। हम इस हत्या के कारण की जांच कर रहे हैं।

रोपी ने महिला को मारने के लिए एक रासायनिक पाउडर के मिश्रण का इस्तेमाल किया, जिसकी प्रकृति का पता लगाने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक विशेषज्ञ) टीम द्वारा जांच की जा रही है।’’ पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सालिगराम थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज