कर्नाटक: हत्या मामले के संदिग्ध का घर आग के हवाले किया गया, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2025

कर्नाटक के हावेरी में स्थानीय ठेकेदार शिवानंद कुन्नूर की हत्या के बाद उसके परिवार के सदस्यों ने शिगगांव में मुख्य आरोपी के घर को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोहे की छड़, चाकू और तलवार लिए हमलावरों ने बार-बार उनकी गर्दन और सिर पर हमला किया। एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बनाई गई वारदात की वीडियो वायरल हो गई।

शिगगांव थाने में दर्ज एक मामले में नागराज सवादत्ती नामक व्यक्ति को मुख्य आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। इसके अलावा हनुमंत, अशरफ, सुदीप और सुरेश को सह-साजिशकर्ता बताया गया है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह कुन्नूर के परिवार ने कथित तौर पर नागराज के घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि आग लगने से मकान को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन चूंकि उस समय घर में कोई नहीं था, इसलिए किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Bangladesh PM Adviser को Delhi Air Port पर ढाई घंटे रोक कर Dhaka को सख्त संदेश दे दिया गया है

Air India Express की Jeddah फ्लाइट में हवा में आई खराबी, Kannur में हुई Emergency Landing

Sanjay Nirupam का दावा, 2029 तक Shiv Sena UBT पूरी तरह हो जाएगी खत्म!

Odisha के Sundergarh में भीषण Truck Accident, टक्कर के बाद आग का गोला बने ट्रक, दो ड्राइवर जिंदा जले