Rahul Gandhi की सिद्धरमैया व शिवकुमार से संक्षिप्त बातचीत के बाद कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2026

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर सरकार के नेतृत्व को लेकर जारी खींचतान के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार डी.के. शिवकुमार से हुई संक्षिप्त मुलाकात ने अटकलों को और तेज कर दिया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सिद्धरमैया और शिवकुमार से अलग-अलग और फिर एकसाथ भी संक्षिप्त बातचीत की। दरअसल, गांधी मंगलवार को दो बार मैसूरु हवाई अड्डे से गुजरे पहली बार गुडालूर जाते समय और दूसरी बार वहां से लौटते हुए। दोनों ही मौकों पर सिद्धरमैया और शिवकुमार हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

तीनों नेताओं के बीच हालांकि क्या बातचीत हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच जारी खींचतान और संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं को देखते हुए इन मुलाकातों को अहम माना जा रहा है।

पार्टी के कुछ सूत्रों का कहना है कि बातचीत के दौरान राज्य में कांग्रेस के ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान और इस कानून को बहाल कराने की मांग को लेकर राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर भी चर्चा हुई। यह संक्षिप्त बातचीत ऐसे समय हुई है जब सिद्धरमैया और शिवकुमार दोनों ही राहुल गांधी से औपचारिक मुलाकात की उम्मीद कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में

BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल