karnataka: प्रवीण नेतारू की पत्नी की चली गई नौकरी, भाजपा ने साधा कांग्रेस सरकार पर निशाना

By अंकित सिंह | May 27, 2023

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के आने के बाद कई बड़े बदलाव किए जा रहे है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने कर्नाटक में पिछली भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अनुबंध के आधार पर की गई सभी भर्तियों को रद्द करने का आदेश दिया। अनुकंपा के आधार पर रखे गए प्रवीण नेतारू की पत्नी की भी नौकरी चली गई है। सूत्रों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है। मारे गए भाजपा युवा मोर्चा नेता की पत्नी नूतन कुमारी को पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यालय में अनुबंध के आधार पर ग्रुप सी पद की पेशकश की गई थी। उन्होंने ड्यूटी पर रिपोर्ट की और मंगलुरु में काम करने की अपनी प्राथमिकता के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री के सामने व्यक्त किया। 

 

इसे भी पढ़ें: RSS पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की तो कांग्रेस जलकर राख हो जाएगी, कर्नाटक भाजपा प्रमुख की चेतावनी


प्रवीण नेतारू की पत्नी के अनुरोध के बाद उन्हें मंगलुरु में उपायुक्त कार्यालय के मुख्यमंत्री राहत कोष अनुभाग में एक सहायक के पद पर नियुक्त किया गया। अब, मौजूदा कांग्रेस सरकार ने आदेश वापस ले लिया है। सूत्रों ने कहा कि जब सरकारें बदलती हैं तो अस्थायी कर्मचारियों को आमतौर पर जाने के लिए कहा जाता है और नूतन कुमारी के लिए कोई विशेष विचार नहीं किया गया है। हालांकि, अब इसको लेकर भाजपा कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रवीण नेतरू की पत्नी को सेवा से हटा दिया है। हमारी सरकार ने पीएफआई के गुंडों द्वारा मारे गए प्रवीण नेतारू की पत्नी को मैंगलोर के डीसी की नौकरी प्रदान की थी। यह निंदनीय है। 

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने मुफ्त बिजली का वादा किया था, कर्नाटक भाजपा सांसद ने कहा- 1 जून से बिल न दें


भाजपा ने अपने ट्वीट में दो बार कांग्रेस पार्टी का नाम लिया है। नेतरू की 26 जुलाई, 2022 को हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। प्रारंभिक जांच ने संकेत दिया था कि नेतरू की हत्या बदला लेने के लिए की गई थी। तीन हमलावरों समेत 10 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हिंदू कार्यकर्ताओं ने पूर्व बोम्मई सरकार से नूतन को सरकारी नौकरी देने का आग्रह करते हुए एक सोशल मीडिया अभियान चलाया। भाजपा ने नेतरू के परिवार के लिए एक घर भी बनवाया था।

प्रमुख खबरें

T20 World में ‘इम्पैक्ट प्लयेर’ नियम का नहीं होना अंतर पैदा करेगा: Shikhar Dhawan

BJP आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है : Uddhav Thackeray

Rajasthan : नाबालिग से दुष्कर्म एवं भट्ठी में जलाने के मामले में दो आरोपी दोषी करार

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हाई-वोल्टेड मुकाबला, देखें दोनों की प्लेइंग इलेवन