नीति आयोग ने जारी की नवाचार सूचकांक, तीसरी बार पहले स्थान पर रहा कर्नाटक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2022

नयी दिल्ली। नीति आयोग के तीसरे नवाचार सूचकांक में प्रमुख राज्यों में पहले स्थान पर कर्नाटक रहा है। इसमें दूसरा स्थान तेलंगाना ने और तीसरा हरियाणा ने प्राप्त किया है। आयोग के ‘भारत नवाचार सूचकांक, 2021’ में उप-राष्ट्रीय स्तर पर नवाचार क्षमताओं और पारिस्थितिक तंत्र की पड़ताल की जाती है। भारत नवाचार सूचकांक के तीसरे संस्करण को नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी परमेश्वरन अय्यर की उपस्थिति में जारी किया। इस सूचकांक को वैश्विक नवाचार सूचकांक की तर्ज पर विकसित किया गया है। इसमें कर्नाटक राज्य लगातार तीसरे वर्ष पहले स्थान पर रहा है।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा