Karnataka: चुनाव से पहले कांग्रेस में दिखी दरार, CM पद को लेकर सिद्धारमैया का बयान बढ़ा सकता है पार्टी की मुश्किलें

By अंकित सिंह | Apr 04, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो चुका है। कर्नाटक में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। कांग्रेस ने वहां अपनी पूरी ताकत लगाने शुरू कर दी है। हालांकि, कर्नाटक में भी कांग्रेस में गुटबाजी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार में टकराव साफ तौर पर सामने आती दिख रही है। इन सबके बीच सिद्धारमैया ने एक ऐसा बयान दे दिया है जो कि कांग्रेस आलाकमान को चिंता में डाल सकता है। पूरा का पूरा मामला मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर है। बताया जा रहा है कि अगर कांग्रेस कर्नाटक में जीत हासिल करती है तो प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के अलावा सिद्धारमैया भी पार्टी की तरफ से पीएम पद के दावेदार हो सकते हैं। उसको लेकर सिद्धारमैया का बयान दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: कुत्ते के काटने से नवजात की मौत, सरकारी अस्पताल में बच्चे के शव को मुंह में डालकर घसीटता रहा

सिद्धारमैया पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है। सिद्धारमैया 75 साल के हैं। सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच अदावत बहुत पुरानी है। हालांकि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की थी। लेकिन फरवरी में ही दोनों ने अलग-अलग जगहों से बस यात्रा निकाली थी। पार्टी में दूसरे दलों के नेताओं को शामिल कराने को लेकर भी दोनों आमने-सामने रहते हैं। दोनों नेताओं के बीच की कड़वाहट कहीं ना कहीं कांग्रेस को चुनावी नुकसान पहुंचा सकता है। यही कारण है कि आलाकमान लगातार डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। दूसरी ओर भाजपा इसको लेकर चुटकी ले रही है। 

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट