Karnataka के हॉस्टल में Student का खौफनाक Attack, सो रहे दोस्तों पर क्यों बरसाईं लोहे की रॉड?

By एकता | Mar 08, 2026

कर्नाटक के बल्लारी स्थित 'गुरुकुल रेजिडेंशियल स्कूल' के हॉस्टल में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जब सभी छात्र सो रहे थे, तब नौवीं कक्षा के एक छात्र ने अचानक लोहे की रॉड उठाकर अपने साथियों पर हमला कर दिया। इस हमले में कुल आठ छात्र घायल हुए, जिनमें से आंध्र प्रदेश के विजयनगर के रहने वाले एक छात्र की मौत हो गई। दो अन्य छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि छह का इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Punjab की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, Mann Govt हर महीने देगी 1,000 रुपये

कानूनी प्रक्रिया

बल्लारी रेंज के आईजीपी पीएस हर्षा ने बताया कि चूंकि आरोपी छात्र नाबालिग है, इसलिए पूरी जांच 'जुवेनाइल जस्टिस एक्ट' के नियमों के तहत बेहद संवेदनशीलता से की जा रही है। पुलिस जल्द ही मृतक छात्र के माता-पिता के बयान दर्ज करेगी। कानून के दायरे में रहते हुए आरोपी की सुरक्षा और अधिकारों का भी ध्यान रखा जा रहा है, इसलिए फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें: India Weather Update: दिल्ली-राजस्थान में रिकॉर्ड गर्मी, कई राज्यों में IMD का हीटवेव अलर्ट

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक छात्र के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हॉस्टल के भीतर ऐसी हिंसक घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है। परिजनों ने यह आशंका भी जताई है कि हमलावर छात्र नशे का आदी हो सकता है। वे इस पूरे हादसे के लिए स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी