Karnataka: नाश्ते पर मुलाकात के लिए Siddaramaiah के आवास पर पहुंचे शिवकुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2025

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार नेतृत्व के मुद्दे पर गतिरोध को दूर करने के उद्देश्य से शनिवार को नाश्ते पर मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के आवास ‘कावेरी’ पहुंचे।

कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को मामले में हस्तक्षेप किया और दोनों नेताओं से बातचीत कर इस मुद्दे को सुलझाने को कहा। इसके बाद, शुक्रवार को सिद्धरमैया ने शिवकुमार को नाश्ते पर मिलने के लिए अपने आवास बुलाया।

मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना होने से पहले शिवकुमार ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह सिद्धरमैया के आवास से निकलने के बाद ही बात करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि नाश्ते के ‘मेन्यू’ (व्यंजन सूची) में इडली, वड़ा, सांबर, चटनी और उपमा शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

UP Congress प्रमुख बनते ही Aradhana Mishra Mona ने 2027 चुनाव पर साधा निशाना

Kurash खिलाड़ी Yash Kumar Chauhan प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में दोषी, अस्थायी रूप से निलंबित

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश