Karnataka: चुनावी शोर के बीच सिद्धारमैया का ऐलान, यह मेरा अंतिम विधानसभा चुनाव

By अंकित सिंह | Apr 19, 2023

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने घोषणा की कि यह विधानसभा चुनाव एक उम्मीदवार के रूप में उनका अंतिम चुनाव होगा। उन्होंने बुधवार को वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और अपने गृह क्षेत्र में एक रैली को भी संबोधित किया। रैली में बोलते हुए, सिद्धारमैया ने कहा, “इस विधानसभा चुनाव के बाद, मैं चुनावी राजनीति छोड़ दूंगा। वरुणा के लोग हमेशा मेरे साथ रहे हैं और उनके समर्थन के कारण मैं अपने राजनीतिक करियर में इस मुकाम पर पहुंचा हूं। यह मेरा आखिरी बार वरुण निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा भरने वाला होगा।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने से गदगद कांग्रेस, भगवा दल का जोरदार पलटवार

अगर कांग्रेस विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करती है तो सिद्धारमैया की नजर एक बार फिर मुख्यमंत्री पद पर है। हालंकि, उन्हें डीके शिवकुमार से कड़ी चुनौती मिल सकती है। भारत निर्वाचन आयोग ने घोषणा की कि राज्य में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है।

प्रमुख खबरें

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप

Kotdwar में व्यापारी को धमकी देने के आरोप में पकड़े गए Mohammad Deepak को मिली जमानत

Muzaffarpur में घर से 435 किलो Smack बरामद, भाई-बहन को पुलिस ने किया अरेस्ट