Karnataka: सिद्धारमैया ने हिटलर से की पीएम मोदी की तुलना, भाजपा ने ऐसे किया पलटवार

By अंकित सिंह | Jan 23, 2023

कर्नाटक में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए वार-पलटवार का दौर भी जारी है। कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। इन सबके बीच कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से कर दी है। अब इसको लेकर भाजपा सिद्धारमैया के खिलाफ जबरदस्त तरीके से हमलावर हो गई है। सिद्धारमैया के बयान पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि इस तरह की "ओछी" टिप्पणी राज्य की राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा नहीं है। देश की 130 करोड़ आबादी मोदी के व्यक्तित्व से परिचित है। ऐसे बयानों से कुछ नहीं होने वाला। गुजरात चुनाव के दौरान उनके खिलाफ इसी तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा कि वह कितनी बातें करें, क्या वे बड़े बहुमत से जीतेंगे?

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election को लेकर तैयारियों में जुटी भाजपा, सीएम बोम्मई बोले- राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की लहर

वहीं, सिद्धरमैया ने दावा किया कि अगर सत्ता में आने पर वे जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पाए, तो वह और उनकी पार्टी के नेता राजनीति से संन्यास ले लेंगे और घर चले जाएंगे। कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी लोगों से किए गए वादों को पूरा करेगी, चाहे वह कितना भी मुश्किल क्यों न हो। सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘अगर हम सत्ता में आए, तो 10 किलोग्राम चावल देंगे, हमने पहले ही महिलाओं के नेतृत्व वाले परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 2,000 रुपये देने का वादा किया है। आपको हम पर भरोसा है ना? चाहे कितनी भी मुश्किल हो, हम अपना वादा पूरा करेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा