कर्नाटक में अगले विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री बनूंगा: सिद्धारमैया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को जोर दिया कि वह “राजनीतिक संन्यासी” नहीं हैं और “सक्रिय राजनीति” कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगले विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में सरकार बनाएगी और वह फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।  सिद्धरमैया ने उनके हालिया बयानों के हवाले से दी गई उन खबरों को खारिज किया जिनके मुताबिक वह तत्काल मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मैं भयभीत हूं, कोई नहीं जानता मोदी क्या करेंगे: शरद पवार

उन्होंने पूछा, “मैंने कहा था कि भविष्य में हमारी पार्टी की सरकार सत्ता में आएगी, एक बार मेरे मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं चावलों का वितरण सात किलोग्राम से बढ़ाकर 10 किलोग्राम कर दूंगा। इसमें क्या गलत है?” विधायक दल के नेता ने सिरागुपा में शुक्रवार को हुई रैली के दौरान अपनी पूर्व सरकार की प्रमुख ‘अन्न भाग्य’ योजना के बारे में कहा था कि अगर वह वापस आते हैं तो वह 10 किलोग्राम चावल देंगे। उनके इस बयान से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई थी क्योंकि ऐसी अटकलें हैं कि लोकसभा चुनाव के किसी भी प्रतिकूल परिणाम से गठबंधन सरकार का भविष्य प्रभावित होगा।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Mayor Elections: Jodhpur में जीते Prasann Chand Mehta, Jaipur और Kota में भी BJP का कब्जा

Guwahati में हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi, CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

UPITS 2026 | अब कट्टा नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल बनाता है यूपी! Amit Shah का सपा-बसपा पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्‍तान की नींद उड़ी

UPITS 2026 Greater Noida: उत्तर प्रदेश का BrahMos उड़ा रहा पाकिस्तान की नींद, ग्रेटर नोएडा से शाह की हुंकार