हिजाब विवाद : कर्नाटक में प्री-यूनिवर्सिटी कक्षाएं और डिग्री कॉलेज 16 फरवरी से खुलेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2022

बेंगलुरु।  कर्नाटक सरकार ने सोमवार को फैसला किया कि हिजाब विवाद की वजह से बंद प्री-यूनिवर्सिटी कक्षाएं और डिग्री कॉलेज 16 फरवरी से दोबारा खोले जाएंगे। यह फैसला मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया, जिसमें राज्य के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश, उच्च शिक्षामंत्री सीएन अश्वथ नारायण और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। नागेश ने कहा, ‘‘बैठक में राज्य की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई।

इसे भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान को अच्छे पड़ोसी की तरह कश्मीर मुद्दे का समाधान करना चाहिए : इमरान खान

जहां पर यूनिफॉर्म नहीं हैं, वहां के लिए ड्रेस कोडतय किया जाएगा। हम उच्च न्यायालय के आदेश का कड़ाई से अनुपालन करेंगे।’’ गौरतलब है कि कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में हिजाब को लेकर हुए प्रदर्शन और कुछ स्थानों पर हिंसा भंड़कने के बाद राज्य सरकार ने नौ फरवरी को तीन दिन के लिए कक्षाएं बंद कर दी थी जिसे बाद में 16 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक