कर्नाटक: पाकिस्तान को लेकर महिला ने लगाया वॉट्सऐप स्टेटस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 28, 2022

पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस पर कथित तौर पर व्हाट्सएप स्टेटस संदेश पोस्ट करने के आरोप में कर्नाटक में एक 25 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया। यह घटना कर्नाटक के उत्तरी भाग में स्थित बागलकोट जिले के मुधोल में हुई। पुलिस ने सूचना दी कि महिला कुठमा शेख  मदरसे की छात्रा है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, 23 मार्च को पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस पर अपनी व्हाट्सएप स्टेटस पर उर्दू में लिखा अल्लाह हर मुल्क में इत्तिहाद अमन सुकून अता फरमा मौला।

पुलिस ने महिला पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) ( धर्म, नस्ल या अन्य विशेषताओं के आधार पर समूह के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना ) और 505 (2) (समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास