कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के प्यार में कौन बना था विलेन, आखिर क्यों हुआ था दोनों का ब्रेकअप?

By रेनू तिवारी | Sep 01, 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और क्रिकेटर शुभनम गिल के बारे में हाल ही में खबरें आयी थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सारा अली खान और शुभमन गिल की डिनर डेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इससे पहले सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के लव अफेयर की चर्चा थी। माना जाता है कि फिल्म लव आज कल की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थी। इससे पहले कॉफ़ी विद करण सीज़न 6 में कार्तिक के लिए अपनी फीलिंग को सारा अली खान बयां कर चुकी थी। रैपिड फायर राउंड के दौरान करण ने उनसे पूछा कि वह फिल्म इंडस्ट्री से किसे डेट करना चाहेंगी, जिसपर सारा से झट से जवाब दिया कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहेंगी। कार्तिक और सारा के रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा थी। 

हाल ही में एक बातचीत के दौरान कार्तिक आर्यन ने कहा कि वह पिछले सवा साल से सिंगल हैं उनकी जिंदगी में कोई नहीं हैं। 1.25 साल बाद पर जब सारा अली खान को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह 1 साल से सिंगल है और मुस्कुराने लगे। अपनी सफाई में उन्होंने यह भी कहा कि वह बस सिंगल है बाकि समय कोई निश्चित नहीं है। 

आपको बता दे कि कार्तिक आर्यन ने भले ही साफ जवाब नहीं दिया हो लेकर करण जौहर ने कॉफी विद करण में सारा की उपस्थिति के दौरान एक बातचीत में उन्होंने उल्लेख किया कि उन्होंने कार्तिक को डेट किया था।

प्रमुख खबरें

Gaurav Khanna ने क्यों छोड़ा Khatron Ke Khiladi 15? खुद बताया शो बीच में छोड़ने का कारण

गाजियाबाद पुलिस पर FIR के लिए Supreme Court पहुंचे पूर्व मेयर, याचिका खारिज

UCC पर Home Minister Amit Shah से मिलेंगे JDU नेता, Sanjay Jha के बयान से बढ़ी हलचल

M Visvesvaraya Birth Anniversary: सिंचाई के लिए Block System बनाने वाले M Visvesvaraya कैसे बने कर्नाटक के भगीरथ