कोरोना के चलते कार्तिक मेला और पंचक्रोशी यात्रा स्थगित

By दिनेश शुक्ल | Nov 25, 2020

खण्डवा। मध्य प्रदेश में  विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर में हर साल देवउठनी एकादशी पर आयोजित होने वाला कार्तिक मेला इस साल कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया। इसके साथ ही  देव उठनी एकादशी से पूर्णिमा तक आयोजित होने वाली पंचक्रोशी यात्रा का आयोजन भी स्थगित कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश हनी ट्रैप मामले की सुनवाई आगे बढ़ी, एसआईटी ने मांगा हैदराबाद जाने का समय

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष कार्तिक मास में ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इसी अवधि में पंचक्रोशी यात्रा भी आयोजित होती है, जिसमें श्रद्धालु ओंकार पर्वत की परिक्रमा करते हैं, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह दोनों आयोजन स्थगित कर दिये गये हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर