Kartik Aaryan ने Diljit Dosanjh को लगाया गले, अहमदाबाद शो में मंच पर उनके साथ डांस किया

By रेनू तिवारी | Nov 18, 2024

कार्तिक आर्यन ने दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में अपने सरप्राइज एंट्री से प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्तिक आर्यन अहमदाबाद में अपने हालिया शो के दौरान गायक दिलजीत दोसांझ के साथ शामिल हुए, जिससे भीड़ खुशी से झूम उठी। मंच पर दोनों की परफॉर्मेस के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आईं। कार्तिक आर्यन ने भी इंस्टाग्राम पर दोनों की एक पोस्ट शेयर की।

पहली तस्वीर में दिलजीत और कार्तिक काले रंग के आउटफिट में हाथ उठाते हुए दिखाई दिए। दूसरी तस्वीर में कार्तिक ने दिलजीत को पीछे से गले लगाया और दोनों हंस रहे थे। दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराए। कार्तिक और दिलजीत ने स्टेज पर परफॉर्म भी किया और एक-दूसरे को गले भी लगाया। अभिनेता ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "वाइब (कॉल मी हैंड इमोजी)।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 18 | Time God के टास्क के दौरान अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी के बीच लड़ाई, महौल हुआ गर्म

दिलजीत दिल-लुमिनाती टूर के बारे में

अहमदाबाद के बाद, दिलजीत अपने दिल-लुमिनाती टूर के हिस्से के रूप में 22 नवंबर को लखनऊ में परफॉर्म करेंगे। इसके बाद वे 24 नवंबर को पुणे, 30 नवंबर को कोलकाता, 6 दिसंबर को बेंगलुरु, 8 दिसंबर को इंदौर और 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में परफॉर्म करेंगे। वे 29 दिसंबर को गुवाहाटी में संगीतमय अध्याय का समापन करेंगे।

प्रमुख खबरें

जुमांजी सीरीज की आखिरी फिल्म Jumanji Open World का ट्रेलर रिलीज, इस क्रिसमस थिएटर्स में मचेगा धमाल!

सावन में सात्विक भोजन का स्वाद: बिना Onion-Garlic ऐसे बनाएं 3 Shahi Recipes, फेल होंगे महंगे Restaurants

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

देवयानी इंटरनेशनल का पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 17.1 करोड़ रुपये हुआ, परिचालन आय 1,580.51 करोड़ रुपये पर पहुंची