बदल गई Kartik Aaryan की फिल्म Naagzilla की डेट, अब 12 फरवरी को खुलेगा नाग लोक का राज

By एकता | Apr 15, 2026

कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए एक मिली-जुली खबर है। उनकी मच-अवेटेड फिल्म नागजिला: नाग लोक का पहला कांड की रिलीज को आगे खिसका दिया गया है। जहां पहले यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को आने वाली थी, वहीं अब यह 12 फरवरी, 2027 को बड़े पर्दे पर धमाका करेगी।

इसे भी पढ़ें: YRF ने किया नई फिल्म का ऐलान, Aneet Padda के साथ बड़े पर्दे पर फिर रोमांस करते दिखेंगे Ahaan Panday

प्रियंवदेश्वर प्यारे चांद बनेंगे कार्तिक

फुकरे जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा इस फिल्म की कमान संभाल रहे हैं। इस फिल्म की सबसे दिलचस्प बात कार्तिक आर्यन का किरदार है। वे इसमें एक इच्छाधारी नाग की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका नाम प्रियंवदेश्वर प्यारे चांद रखा गया है। फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता जैसे दिग्गज प्रोड्यूसर्स मिलकर बना रहे हैं, जिससे इसके बड़े बजट और शानदार विजुअल्स की उम्मीद और बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें: 4000 करोड़ की Ramayana पर Yash ने किया ऐसा खुलासा, सुनकर उतरा फैंस का मुंह

हाथ में है कैप्टन इंडिया का भी जिम्मा

कार्तिक आर्यन इन दिनों सिर्फ नाग लोक की सैर ही नहीं कर रहे, बल्कि वे आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी भी कर रहे हैं। नागजिला के अलावा, वे हंसल मेहता की फिल्म कैप्टन इंडिया में एक पायलट के रोल में दिखेंगे। यह एक रेस्क्यू ड्रामा फिल्म है, जिसकी शूटिंग इसी साल शुरू होने की उम्मीद है। यानी आने वाले सालों में कार्तिक एक के बाद एक कई बड़े धमाके करने के लिए तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश