4000 करोड़ की Ramayana पर Yash ने किया ऐसा खुलासा, सुनकर उतरा फैंस का मुंह

Yash
Instagram
एकता । Apr 15 2026 4:03PM

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर यश ने खुलासा किया है कि पहले पार्ट में वह और रणबीर कपूर एक साथ स्क्रीन पर नहीं दिखेंगे, जिससे राम-रावण की टक्कर के लिए दर्शकों को दूसरे भाग का इंतजार करना होगा।

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है। फिल्म के फर्स्ट लुक और टीजर ने पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, लेकिन अब सुपरस्टार यश ने एक ऐसा खुलासा किया है जो फैंस को थोड़ा हैरान कर सकता है।

दो भागों में रिलीज होगी महागाथा

नितेश तिवारी की 'रामायण' को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि कहानी का दूसरा हिस्सा अगले साल 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा। मेकर्स इस फिल्म को भव्य स्तर पर पेश करने की तैयारी में हैं।

इसे भी पढ़ें: यश की Toxic की रिलीज डेट आगे बढ़ी? Tara Sutaria ने किया बड़ा खुलासा

यश और रणबीर का फेस-ऑफ अभी नहीं

सिनेमाकॉन के दौरान फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे यश ने बताया कि पहले पार्ट में वह और रणबीर कपूर एक साथ नजर नहीं आएंगे। यश के अनुसार, पहले भाग में दोनों के अलग-अलग राज्यों और उनके व्यक्तिगत सफर को दिखाया जाएगा। इसका मतलब है कि दर्शकों को राम और रावण के बीच की असली टक्कर देखने के लिए दूसरे पार्ट का इंतजार करना होगा।

सेट पर यश और रणबीर का तालमेल

भले ही स्क्रीन पर दोनों साथ न दिखें, लेकिन सेट पर उनके बीच गहरा तालमेल है। यश ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहा, 'दिलचस्प बात यह है कि हम दोनों इस फिल्म में स्क्रीन पर एक साथ नहीं आए हैं। पहले पार्ट में रावण के रूप में मेरा अपना राज्य है और राम का अपना। लेकिन हम कई बार मिले हैं और रणबीर वाकई एक शानदार एक्टर हैं। हमारे बीच की आपसी समझ अच्छी है और हमारा लक्ष्य इस कहानी को बेहतरीन तरीके से पेश करना है।'

इसे भी पढ़ें: Ranbir-Alia की शादी के 4 साल पूरे, बेटी Raha संग Austria में मना रहे Anniversary Vacation

4000 करोड़ का बजट और दिग्गज संगीतकार

यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, जिसका बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म के संगीत पक्ष को मजबूत करने के लिए ए.आर. रहमान और ऑस्कर विजेता हंस जिमर पहली बार एक साथ आए हैं, जो इस प्रोजेक्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाता है।

सुपरस्टार यश का बयान

अपनी और रणबीर की बॉन्डिंग पर बात करते हुए यश ने आगे कहा, 'जब आप 'रामायण' जैसी किसी असाधारण रचना को करने निकलते हैं, तो हम सभी का एक ही लक्ष्य होता है। हमारी सोच मिलती-जुलती है, इसलिए आपसी तालमेल की कोई समस्या नहीं है। हम इस काम को काफी इंजॉय कर रहे हैं।'

All the updates here:

अन्य न्यूज़