एक दूसरे को डेट कर रहे थे Kartik और Sara, Karan Johar ने किया खुलासा तो खफा हो गयी अभिनेत्री

By एकता | Jul 11, 2022

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता कार्तिक आर्यन साल 2020 में फिल्म 'लव आज कल' में एक साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की रिलीज के दौरान अफवाहें उड़ी थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कार्तिक और सारा कई मौकों पर साथ में भी स्पॉट किए गए, मगर दोनों ने कभी भी एक-दूसरे को डेट करने की बातों को मीडिया के सामने स्वीकार नहीं किया था। लेकिन हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर अपने टॉक शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) के सातवें सीजन के प्रचार के दौरान दोनों की डेटिंग की खबरों पर मुहर लगा दी है।

इसे भी पढ़ें: Europe से वापस मुंबई लौटीं Alia Bhatt, एयरपोर्ट पर Soon To Be Mommy का इंतजार करते नजर आए Ranbir Kapoor

बॉलीवुडलाइफ की खबरों के अनुसार उनके करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि सारा सार्वजनिक रूप से करण के उनके निजी जीवन के बारे में बात करने से खुश नहीं हैं। अभिनेत्री इस समय अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत मेहनत कर रही है और वो चाहती हैं कि लोग इस समय सिर्फ उनके करियर ग्राफ पर ध्यान दें। सूत्र ने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि सारा कभी करण से बात नहीं करेगी या वह इस बात से बहुत ज्यादा परेशान है। लेकिन हां, वह सार्वजनिक रूप से अपने निजी जीवन पर बात नहीं करना चाहती है। वह लोगों से केवल अपनी फिल्मों के बारे में बात करना चाहती है। आपको बता दें कि सारा अली खान भी कॉफी विद करण (Koffee With Karan) के सातवें सीजन में बटोर गेस्ट शिरकत करने वाली हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

प्रमुख खबरें

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया

New Audi Q3 Luxury SUV भारत में पेश, 204 HP पावर और Quattro AWD के साथ मार्केट में मचाएगी तहलका

Jaipur के SMS Hospital में महिला पर गिरा पंखा, सिर में आए 15 टांके