Karwa Chauth 2024: बॉलीवुड सेलेब्स की इन साड़ी लुक को अपनाएं, करवाचौथ पर पति की नजर नहीं हटेगी

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 14, 2024

हिंदू धर्म में करवा चौथ त्योहार काफी महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार किया जाता है, साथ ही साड़ी और गहने भी पहने जाते हैं। इस बार आप करवा चौथ पर एकदम हटके दिखना चाहती हैं और आपके पति की नजर आप पर रहे, तो इन बॉलीवुज हसीनाओं के दिलकश अंदाज वाली साड़ी लुक को जरुर ट्राई करें। ये साड़ियां आपके करवा चौथ लुक में चार चांद लगा देगी। वैसे भी रेड साड़ी का ट्रेंड काफी रहता है। इसी वजह से बॉलीवु़ड एक्ट्रेसेज रेड साड़ियां को फ्लांट करते नजर आते हैं। अगर आप भी सेलिब्रिटीज स्टाइल जैसी साड़ियां खरीदना चाहते हैं तो इन लेटेस्ट डिजाइन को जरुर ट्राई करें।

शिल्पा की तरह दिखें ग्लैमरस

इस करवा चौथ पर आप अपने ग्लैमरस लुक को दिखाने के लिए इस लुक को जरुर ट्राई करें। शिल्पा की ये रेड साड़ी काफी ट्रेंड मे है। इसका शियर फैब्रिक हो या स्टाइलिश ब्लाउज पीस, साड़ी का ड्रेपिंग का तरीका भी काफी स्टाइलिश लग रही है।

सोनाक्षी सिन्हा की रॉयल साड़ी लुक

करवा चौथ पर आप एकदम रॉयल दिखना चाहते हैं, तो बनारसी साड़ी सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। ये साड़ी लुक देखने में बेहद खूबसूरत और रॉयल लगती है। आप भी सोनाक्षी की तरह अपने वॉर्डरोब में एक लाल रंग की खूबसूरत बनारसी साड़ी को एड कर सकते हैं। 

कैटरीना का रेड फ्लोरल साड़ी लुक

अगर आप कैटरीना कैफ की तरह खूबसूरत और सादगी के साथ नजर आना चाहते हैं, तो आप कैटरीना की रेड फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला ये लुक को अपना सकते हैं। इस साड़ी लुक में कैटरीना मिनिमल मेकअप लुक के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी इस करवा चौथ कैटरीना के इस लुक को ट्राई कर सकते हो। 

प्रमुख खबरें

National Book Trust पर सरकार का गहरा नियंत्रण, Supreme Court ने माना ‘राज्य’

Haryana में ग्रामीण चौकीदारों को CM Nayab Saini का तोहफा, मानदेय बढ़कर हुआ 15221 रुपये

Manipur Police ने शुरू की हत्याओं की जांच, सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमें तैनात

Aryaveer Sehwag और Lakshya की नाबाद फिफ्टी, U19 Asia Cup में जीता India