Karwa Chauth पर डार्क मेहंदी के लिए अपनाएं ये Mehndi Tips, 24 से 48 घंटे पहले लगाएं

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 25, 2026

इस साल करवा चौथ का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं सोलह श्रृंगार कर सकती हैं। मेहंदी के बिना श्रृंगार अधूरा माना जाता है। अगर आप चाहती हैं मेहंदी रंग आपके हाथों पर निखरकर आए, तो बस इन टिप्स को जरुर फॉलों करें।

मेहंदी का रंग डार्क होने में कितना समय लगता है?

मेहंदी लग जाने के बाद जब हम इसको छुड़ाते हैं, तो तुरंत हाथों पर कम नारंगी रंग दिखाई देता है। जिसके बाद धीरे-धीरे रंग गहरा होने लगता है। मेहंदी का रंग पूरा होने में कम से कम 24 घंटे से लेकर 48 घंटे लगते हैं।

करवा चौथ से कितने समय पहले लगवाएं मेहंदी?

इस बार आप चाहती हैं कि करवा चौथ पर आपके हाथ गहरे रंग के दिखें, तो मेहंदी करीब 24 से 48 घंटे पहले लगवाना सही रहेगा। करवा चौथ 29 अक्टूबर को है और आप 27 अक्टूबर की रात में मेहंदी लगा सकते हैं। गहरा रंग होने के लिए ठीक समय रहेगा।

मेहंदी का रंग डार्क करने के टिप्स

- मेहंदी अच्छी तरह सूखने के बाद उसको धीरे-धीरे खुरचकर ही हटाएं। तुरंत पानी से न धोएं।

-  तवे पर लौंग गर्म करके उसके धुएं से भी हाथों को सेंक सकती हैं। बस गर्म तवे और धुएं से हाथों को जलने से बचाएं।

- आप मेहंदी के सूखने के बाद उस पर नींबू चीनी भी लगा सकती हैं। इसके एक घंटे बाद मेहंदी छुड़ा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

केरलम के पूर्व राज्यपाल ने KPSC Chairman को हटाने की राष्ट्रपति से की सिफारिश

पटना में Mallikarjun Kharge के भाषण के दौरान हंगामा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर मचा बवाल

मणिपुर में बंदूकों के बल पर शांति असंभव, Y Khemchand Singh ने की हथियार सौंपने की अपील

पूर्व जज Sanjay Kishan Kaul के संस्मरण पर Congress ने उठाए सवाल