श्रीनगर और गुलमर्ग में शून्य से नीचे तापमान का मजा लेने पहुँच रहे देशभर से पर्यटक

By नीरज कुमार दुबे | Dec 07, 2021

कश्मीर का मौसम इस समय खुशनुमा बना हुआ है जिससे पर्यटन सीजन में देशभर से पर्यटक यहाँ पहुँच रहे हैं। कश्मीर के बाजार भी इस समय पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहे हैं। पयर्टन क्षेत्र से जुड़े लोग इससे खुश हैं क्योंकि कोरोना के चलते लगे प्रतिबंधों की वजह से उनकी आजीविका प्रभावित हुई थी लेकिन अब धीरे-धीरे हालात बदल रहे हैं। कश्मीर के इस समय के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान फिर से शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बुधवार से दो दिनों तक घाटी में बारिश की संभावना भी जतायी है। वहीं गुलमर्ग में बर्फबारी ने सैलानियों के चेहरे पर खुशी ला दी है।

प्रमुख खबरें

आपकी EMI पर RBI का बड़ा फैसला जल्द, Inflation के डर से ब्याज दरों में राहत नहीं

ईरान को गाली देते ही चल गई गोली, व्हाइट हाउस के बाहर हुआ बड़ा कांड, कहां हैं ट्रंप?

IPL 2026: Virat Kohli ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, आईपीएल में एक टीम के खिलाफ किया ये कारनामा

तनाव घटने की उम्मीद से बाजार को मिला Boost, Sensex में 800 अंकों की जोरदार वापसी