महबूबा मुफ्ती के बयान पर बोले जितेंद्र सिंह, कश्मीर के कुछ नेता अवसरवाद की करते हैं राजनीति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कश्मीर के कुछ नेता अवसरवाद की राजनीति करते हैं क्योंकि जब वे सत्ता में होते हैं तो भारत की शपथ लेते हैं और एक बार सत्ता से बाहर होने के बाद, वे देश की संप्रभुता पर सवाल उठाते हैं। सिंह पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर को लेकर कहा था कि तत्कालीन राज्य का झंडा और संविधान बहाल होने तक उन्हें व्यक्तिगत तौर पर चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: देश के सम्मान का प्रतीक है राष्ट्रीय ध्वज, महबूबा मुफ्ती का बयान अस्वीकार्य: कांग्रेस 

जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह साफ तौर पर अवसरवाद की राजनीति है। जब वे सत्ता में होते हैं तो भारत की शपथ लेते हैं और एक बार सत्ता से बाहर होने के बाद, वे भारत की संप्रभुता पर सवाल उठाते हैं। यह इन तथाकथित मुख्यधारा के नेताओं के दोहरे भाव को उजागर करता है। उन्होंने सवाल किया, वे खुद को भारत के मुख्यधारा के नेता कहते हैं। 

प्रमुख खबरें

थैक्यू बोलकर, होर्मुज में फंसे भारत के 37 जहाज को बचाने उतरा ईरान

West Asia Crisis का असर! LPG सप्लाई पर सरकार का आश्वासन, जमाखोरों पर होगी सख़्त कार्रवाई

IPL 2026 Schedule: आईपीएल का शेड्यूल जारी, पहले मैच में ये दो टीमें टकराएंगी, देखें पूरी डिटेल

West Asia संकट में 2 भारतीयों की मौत, MEA बोला- प्रवासियों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता