Kashmir के प्रसिद्ध Cricket Commentator Irfan Bhat ने जीवन में कभी हार नहीं मानी, संघर्ष से हासिल किया मुकाम

By नीरज कुमार दुबे | Jul 24, 2024

कश्मीर के क्रिकेट कमेंटेटर इरफ़ान भट ने मुश्किल हालात से कभी समझौता नहीं किया और जीवन में कुछ कर दिखाने के संकल्प के चलते आज वह सफल व्यक्ति हैं। हम आपको बता दें कि चलने में असमर्थ होने के बावजूद इरफ़ान भट ने क्रिकेट कमेंटरी में नया मुकाम हासिल किया है। श्रीनगर के बाहरी इलाके बलहामा के निवासी इरफान पुलवामा और शोपियां जिलों में लाइव क्रिकेट कमेंट्री करने के लिए प्रसिद्ध हैं। वह बेहद उत्कृष्ट वक्ता हैं और क्रिकेट की बारीकियों से भली-भांति परिचित हैं। वह अपनी रोचक कमेंटरी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। ऑनलाइन भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में