Kashmir Valley | कश्मीर में शीतलहर से थोड़ी राहत मिली, ‘चिल्ला-ए-कलां’ का दौर अब भी जारी

By रेनू तिवारी | Jan 19, 2026

कश्मीर घाटी में पिछले कई दिनों से जारी भीषण शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति में सोमवार को मामूली सुधार देखा गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, घाटी के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की वृद्धि हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों को जमा देने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिली है।

इसे भी पढ़ें: कल्याण: हल्दी की रस्म में 'जहर' बना खाना, दुल्हन समेत 125 बीमार, ऐन वक्त पर टालनी पड़ी शादी

दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमशः शून्य से 4.7 डिग्री और 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में स्थित पहलगाम पर्यटक स्थल में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में रात का तापमान गिरकर शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच गया।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी का प्रवेश द्वार माने जाने वाले शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: बिहार का बढ़ा मान! BJP के National President बनेंगे Nitin Nabin, सम्राट चौधरी बोले- यह Proud Moment है

कश्मीर घाटी इस समय ‘चिल्ला-ए-कलां’ के दौर से गुजर रही है, जो 40 दिनों की अत्यधिक ठंड का समय होता है, जिसके दौरान रात का तापमान अक्सर हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर जाता है और हिमपात की आशंका सबसे अधिक होती है। पिछले साल 21 दिसंबर को शुरू हुआ ‘चिल्ला-ए-कलां’ 30 जनवरी को समाप्त हुआ था।

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत