Mumbai Mayor चुनाव से पहले रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, शिंदे के दांव से BJP की बढ़ी टेंशन?

By अंकित सिंह | Jan 19, 2026

मुंबई महापौर पद को लेकर राजनीतिक खींचतान तेज हो गई है। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कथित तौर पर ढाई साल के कार्यकाल के लिए सहभागिता का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, मुंबई भाजपा अध्यक्ष ने ऐसी किसी भी चर्चा से इनकार करते हुए कहा है कि कार्यकाल साझा करने की कोई व्यवस्था अभी तक तय नहीं हुई है। भाजपा ने दोहराया है कि देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच समन्वय मजबूत बना हुआ है और महापौर महायुति गठबंधन से ही चुने जाएंगे।

मुंबई नगर निकाय चुनाव में महायुति गठबंधन को सामान्य बहुमत मिलने के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों को होटल में स्थानांतरित किए जाने के बीच शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत ने पर्दे के पीछे की घटनाओं की ओर इशारा किया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के बाद मुंबई में महापौर पद को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने अपने 29 पार्षदों को शहर के एक लग्जरी होटल में स्थानांतरित कर दिया है। यह कदम बीएमसी चुनावों के परिणामों की घोषणा के बाद उठाया गया। शिवसेना का कदम यह प्रदर्शित करने वाला प्रतीत होता है कि शिंदे की पार्टी द्वारा जीती गईं सीट भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं। बीएमसी चुनाव में भाजपा 89 पार्षदों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। 

इसे भी पढ़ें: मुंबई मेयर रेस! उद्धव ठाकरे का 'मास्टरस्ट्रोक' बिगाड़ सकता है शिंदे का खेल, बीएमसी में वर्चस्व की जंग तेज

शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा था कि अगर ‘‘देव’’ चाहें तो उनकी पार्टी का मेयर बन सकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि शिंदे की पार्टी अपनी सहयोगी भाजपा द्वारा खरीद-फरोख्त किए जाने की आशंका से डरी हुई है। ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मजाक में पूछा कि क्या ‘देव’ से उनके पूर्व सहयोगी का तात्पर्य ‘‘मुझसे’’ है या ‘‘ऊपर वाले भगवान’’ से। फडणवीस ने कहा, ‘‘मुझे भी ‘देव’ भी कहा जाता है, इसलिए मैं पूछ रहा हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऊपर वाले भगवान ने तय किया है कि महायुति का महापौर होगा।’’ 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद