Kashmir समस्या तब तक खत्म नहीं होगी, जब तक हम अपने पड़ोसी से बात नहीं करेंगे : फारूक अब्दुल्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2023

नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर समस्या तब तक खत्म नहीं होगी, जब तक ‘हम अपने पड़ोसी से बात नहीं करते’ और दशकों से चली आ रही इस समस्या का वास्तविक समाधान नहीं ढूंढते। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक हम एकजुट नहीं होंगे, तब तक भारत तरक्की नहीं कर पाएगा और मजबूत नहीं बन पाएगा। दिल्ली में रॉ के पूर्व प्रमुख ए एस दुलत की किताब ‘अ लाइफ इन द शैडोज़ : अ मेमॉयर’ के विमोचन कार्यक्रम के दौरान 85 वर्षीय अब्दुल्ला ने यह टिप्पणी की। दुलत 2000 में सेवानिवृत्त हुए थे।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक