घाटी में हो रही टारगेट किलिंग को लेकर AAP का विरोध प्रदर्शन, सिसोदिया बोले- 30 साल पुरानी हिंसा की तरफ लौटा कश्मीर

By अनुराग गुप्ता | Jun 05, 2022

नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग के मामलों में हुई वृद्धि को लेकर आम आदमी पार्टी ने रविवार को जंतर-मंतर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गूंगी-बहरी सरकार को संदेश दे कि अगर कश्मीर के हालात को नहीं संभाला तो आप खुद को और कुर्सियों को नहीं संभाल पाओगे। 

इसी बीच उन्होंने कहा कि भाजपा ने कश्मीर को अपनी घटिया राजनीति का अड्डा बना दिया है। विपक्ष में थे तो हमेशा कश्मीर-कश्मीर की रट लगाते रहे और कहते थे कि जब हम सत्ता में आएंगे तो कश्मीर को स्वर्ग बना देंगे। लेकिन 8 साल से सरकार में हैं, कश्मीर को शांत करना तो दूर वापस से 30 साल पहले वाले हालात में पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि 8 साल में उन्होंने क्या किया ? सत्ता में आकर वहां की विधानसभा भंग कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: J&K के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, मुठभेड़ में मारा गया हिजबुल आतंकवादी 

सिसोदिया ने बताया कि उन्होंने (भाजपा) कश्मीर में बदलाव के नाम पर विधानसभा भंग कर दी और कहा कि कश्मीर ठीक हो गया। उन्होंने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश सिर्फ अपने को पावर देने के लिए बनाया है, कश्मीरियों के लिए कुछ नहीं किया। इसी बीच उन्होंने कहा कि कश्मीर 30 साल पुरानी हिंसा की तरफ लौट गया है।

प्रमुख खबरें

Pakistan में सेना बनाम सरकार, Mohsin Naqvi के बयान से शहबाज शरीफ कैबिनेट में हलचल

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, कीव समेत कई इलाकों में 12 नागरिकों की मौत और 40 घायल

जांच करेंगे और फिर...चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर CJI करेंगे समीक्षा, मुख्य न्यायाधीश को बाहर रखने से जुड़ी क्यूरेटिव याचिका

Bhuvneshwar Kumar की चार साल बाद भारतीय T20I टीम में वापसी, Suresh Raina ने जताई खुशी