Jammu and Kashmir News | अनंतनाग में आतंकवादियों का मददगार को गिरफ्तार, पुंछ में सुरक्षा बलों का जारी है 12 स्थानों पर तलाश अभियान

By रेनू तिवारी | Jun 24, 2025

जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को लगभग 12 स्थानों पर तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राष्ट्रीय राइफल्स ने सुबह छह बजे से सुरनकोट और मेंढर में संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान सुरनकोट के सरी, उस्तन, पठानखोर, लोहार मोहल्ला, चांदीमढ़, फागल, हरि टॉप और मेंढर के उचाद एवं कल्लर-गुरसाई में जारी है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: US Airbase पर हमला नहीं झेल पाये Trump, Irani Missile Attack होते ही Netanyahu को मिलाया फोन और करा दिया युद्धविराम

आपको बता दें कि जहां एक तरफ भारतीय सेना का तलाशी अभियान आतंकी की जड़े काटने के लिए जारी हैं वहीं दूसरी तरफ  राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को कहा कि उसने पहलगाम आतंकवादी हमले में संलिप्त आतंकवादियों की पहचान के बारे में ठोस सबूत जुटाए हैं। संघीय एजेंसी ने यह भी कहा कि उचित समय पर विवरण को सार्वजनिक किया जाएगा। आतंकवाद रोधी एजेंसी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की जांच कर रही है जिसमें 26 लोग मारे गए थे। एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनआईए ने रविवार को दो स्थानीय लोगों- परवेज अहमद जोथर और बशीर अहमद जोथर को हमले में संलिप्त तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

इसे भी पढ़ें: बार-बार क्यों गायब हो रहे हैं राहुल गांधी? गुप्त छुट्टियां या मामला कुछ और... भाजपा के सवालों का कांग्रेस ने दिया जवाब

एनआईए ने एक बयान में कहा कि तीनों पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े हैं। एनआईए ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को सोमवार को जम्मू की एक अदालत में पेश किया गया और उन्हें पांच दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। बयान में कहा गया, ‘‘एनआईए ने आतंकवादियों की पहचान के बारे में ठोस सबूत जुटाए हैं। इसमें पीड़ितों के बयान, वीडियो फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा जारी किए गए स्केच शामिल हैं। इन सभी सबूतों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण किया जा रहा है। एनआईए इस स्तर पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।’’ इसमें कहा गया है कि आतंकवादियों की पहचान और अन्य विवरण उचित समय पर सार्वजनिक किए जाएंगे। एनआईए ने कहा कि अपराधियों की पहचान से संबंधित कुछ मीडिया कवरेज अटकलें और भ्रामक हैं।

इसके अलावा एक दूसरी घटना में जम्मू में हाल में घटी गोलीबारी की एक घटना में वांछित दो अपराधियों को 17 दिन तक चले तलाश अभियान के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डिगियाना निवासी हरनीत सिंह उर्फ ​​‘हनी’ और रमनदीप सिंह उर्फ ​​‘दत्ता’ छह जून को जम्मू के गंग्याल इलाके में हुई गोलीबारी की घटना के मुख्य आरोपी हैं। गोलीबारी की इस घटना में सेओरा गांव के परमजीत सिंह के दाहिने हाथ में चोट लग गई थी। 

प्रमुख खबरें

AI की दुनिया में हड़कंप! Anthropic के सीक्रेट मॉडल में बड़ी सेंध, Security पर उठे गंभीर सवाल

Lamine Yamal की चोट ने बढ़ाई Barcelona की टेंशन, Season से बाहर, World Cup खेलना तय

France का भारतीयों को तोहफा, Airport Transit Visa खत्म, Europe की यात्रा हुई और आसान

IT सेक्टर पर संकट? Infosys ने घटाया Revenue Growth अनुमान, निवेशकों की बढ़ी टेंशन