Pakistan के कब्जे से आजाद होगा कश्मीर, भयानक हालात के बीच लोगों ने काटा बवाल

By अभिनय आकाश | Sep 29, 2025

भारत के कश्मीर पर कब्जा करके बैठा पाकिस्तान पिछले 70 सालों से लगातार कश्मीर के इस हिस्से को बर्बाद कर रहा है। इसकी तबाही की कहानी वो हर रोज लिखता है। इस पर काम न करके यहां के लोगों को नुकसान पहुंचा के विकास रोककर यहां के लोगों को पाकिस्तान हर दिन मार रहा है। लेकिन अब ये ज्यादा दिन नहीं चलेगा। 70 सालों का गुस्सा पीओके में फिर भड़क रहा है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में इस समय लोगों का गुस्सा पाकिस्तान पर फूट पड़ा है। 

इसे भी पढ़ें: अखंड भारत का संकल्प! राजनाथ सिंह बोले - PoK स्वयं कहेगा, 'मैं भारत हूँ'

भ्रष्टाचार, उपेक्षा और बुनियादी अधिकारों से वंचित करने जैसे लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों के खिलाफ स्थानीय लोगों को लामबंद करने के लिए लोकप्रिय हुई एएसी ने पाकिस्तान सरकार के समक्ष 38-सूत्रीय मांगों का एक चार्टर पेश किया है। इन मांगों में पाकिस्तान में रह रहे कश्मीरी शरणार्थियों के लिए पीओके विधानसभा में आरक्षित 12 सीटों को खत्म करना, जिसके बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि यह प्रतिनिधि शासन को कमजोर करता है, रियायती आटा और उचित बिजली दरें; और लंबे समय से लंबित सुधारों को लागू करना शामिल है।

 

प्रमुख खबरें

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब

Lockheed Martin भारत में बढ़ाएगी उत्पादन, 60 परिवहन विमानों की निविदा जीतने पर C-130J का निर्माण

Bermuda से Boston जा रहा एयर एम्बुलेंस विमान लापता, 6 लोग थे सवार