राष्ट्रीय कोच कुलदीप हांडू से प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं कश्मीर के वुशु प्लेयर्स

By नीरज कुमार दुबे | Aug 02, 2022

कश्मीर में इस समय कई कोच खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के पहले द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कुलदीप हांडू का नाम लिया जा सकता है जोकि आजकल वुशु खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। ग्यारह बार के राष्ट्रीय वुशु चैंपियन कुलदीप हांडू ने अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भारत के लिए पदक भी जीते हैं और वर्तमान में वह भारत की वुशु टीम के राष्ट्रीय कोच भी हैं। कुलदीप हांडू से प्रशिक्षण प्राप्त करके कई खिलाड़ियों ने वुशु में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व वुशु चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। इस समय कुलदीप हांडू गुजरात में होने वाले खेलों के लिए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। प्रभासाक्षी से बातचीत में कुलदीप ने कहा कि कश्मीर के युवाओं में काफी प्रतिभा है और हम उसे निखारने और प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal में जल प्रलय! बाढ़ में 1000 लोग लापता होने की आशंका, 8 की मौत, बचाव अभियान जारी

Rohingya Refugees ने म्यांमा सुरक्षित वापसी की उठाई मांग, Bangladesh में निकाली रैली

दिल्ली में शुरू हुई लक्ष्मी योजना, महिलाओं के मिले 2,500, CM Rekha Gupta ने कही यह बड़ी बात

Lok Sabha Secretariat ने TMC के 20 बागी सांसदों को अयोग्यता याचिका पर भेजा नोटिस