गोवा में अधिकतम स्क्रीन्स पर दिखायी जाएगी ‘द कश्मीर फाइल्स’ : सावंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

पणजी| गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘‘द कश्मीर फाइल्स’’ का समर्थन किया और कहा कि इसे राज्य में जितना संभव होगा, उतने स्क्रीन्स पर दिखाया जाता रहेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह भी कहा कि सावंत सोमवार को यह फिल्म देखेंगे।

सावंत ने रविवार शाम को ट्वीट किया, ‘‘कश्मीरी हिंदुओं के दर्द, संघर्ष, पीड़ा की कहानी सभी को समझने की जरूरत है ताकि हम सुनिश्चित करें कि ऐसा इतिहास दोहराया न जाए। मैंने आईएनओएक्स प्रबंधन से बात की है और फिल्म को जितना संभव होगा, उतने स्क्रीन्स पर दिखाया जाता रहेगा।’’

गोवा में कार्यकर्ताओं के एक समूह ने आरोप लगाया था कि दक्षिण गोवा जिले के मारगाओ में सिनेमाघर फिल्म के शो की संख्या कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Mahadev Betting App मामले में वकील गिरफ्तार, ED को 28 नवंबर तक मिली हिरासत

Hush Money Case में Donald Trump को बड़ी राहत, संघीय अदालत में ट्रांसफर हो सकता है मामला

Amol Palekar Birthday:: Amol Palekar ने Bank of India की नौकरी छोड़ शुरू की एक्टिंग, Golmaal से मिली पहचान

China में विदेशी एजेंसी के लिए जासूसी करने पर पूर्व अधिकारी को मिली मौत की सजा