By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 20, 2026
हर एक लड़की राखी के त्योहार के लिए परफेक्ट और एलिगेंट लुक चाहती है। इस दिन हर महिला अपने एथनिक लुक आउटफिट्स को नया और गॉर्जियस बना सकती है। यदि आप भी इस साल रक्षाबंधन पर जलवा बिखरेना चाहती हैं, तो इस बार आप कुछ हटकर कश्मीरी ज्वेलरी जरुर वियर कर सकती हैं। राखी के त्योहार पर कश्मीरी ज्वेलरी डिजाइंस सबसे परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है।
आजकल कश्मीरी ज्वेलरी काफी डिमांड में है और लोग इसे पहन भी रहे है। रक्षाबंधन पर एथनिक लुक में जान डालने के लिए ये 3 ट्रेंडी कश्मीरी ज्वेलरी डिजाइंस पहन सकते हैं।
कश्मीरी स्टाइल घुंगरू इयररिंग्स
रक्षाबंधन पर ट्रेडिशनल लुक में कहर ढहाने के लिए आप कश्मीर के इस पारंपरिक घुंगरु इयररिंग डिजाइन जरुर ट्राई करें। वैसे आजकल इस तरह के इयररिंग्स काफी ट्रेंडी है। इनको आप ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं। लंबी चेन के साथ लगे ढेर सारे छोटे-छोटे घुंगरु आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इसके साथ ही आप कॉटन, चंदेरी या जॉर्जेट सूट पहन सकती हैं और बालों को लो-बन बना सकती हैं।
घुंगरूदार कश्मीरी नेकलेस
रक्षाबंधन के मौके पर आप साड़ी या एथनिक सूट में जाने डालने के लिए घुंगरूदार कश्मीरी नेकलेस पहन सकती है। यह आपके लुक को शानदार बना देगा और आप एकदम रॉयल नजर आएगी। इस तरह के नेकलेस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर देखने को मिल जाएंगे। घुंगरूदार कश्मीरी नेकलेस को आप डीप नीकलाइन वाला ब्लाउज और कुर्ती के साथ पेयर कर सकती हैं। बालों का जूड़ा बना सकती हैं, गजरा लगाकर आप कमाल की नजर आएंगी।
कश्मीरी हैंड ब्रेसलेट और वॉच
हाथों की कलाई को सजाने के लिए कश्मीरी हैंड ब्रेसलेट और वॉच सबसे बेहरीन ऑप्शन हो सकता है। यह आपके रक्षाबंधन लुक में चार चांद लगा देगा। राखी बांधते समय सबकी निगाहें आपकी कलाई पर जरुर जाएगी। हर किसी का ध्यान आपकी कश्मीरी हैंड ब्रेसलेट और वॉच पर ही होगा। इसको आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन खरीद सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- जब आप आरी-वर्क या तिल्ला एम्ब्रॉयडरी वाले हैवी सूट पहनना हो, तो आप कश्मीरी ज्वेलरी पहनते समय ध्यान जरुर रखें कि ज्वेलरी थोड़ी सिंपल हो।
- कश्मीरी ज्वेलरी के साथ आप प्लेन या हल्के प्रिंटेड फैब्रिक वाले कपड़े ही पहने।
- फुटवियर की बात करें, तो रक्षाबंधन पर सूट या कश्मीरी ज्वेलरी के साथ थ्रेड-वर्क वाली मोजरी वियर कर सकती है।