कश्मीरी पंडित धरने पर, भाजपा सरकार आठ साल का जश्न मनाने में व्यस्त : राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर में एक हिंदू शिक्षिका की हत्या की घटना को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि कश्मीरी पंडित धरने पर हैं, लेकिन सरकार अपने आठ साल पूरे होने का जश्न मनाने में व्यस्त है। उन्होंने ट्वीट किया, कश्मीर में पिछले 5 महीनों में 15 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए और 18 नागरिकों की हत्या कर दी गयी। कल भी एक शिक्षिका की हत्या कर दी गयी। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, 18 दिनों से कश्मीरी पंडित धरने पर हैं लेकिन भाजपा सत्ता में अपने आठसाल पूरे होने का जश्न मनाने में व्यस्त है।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा